फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for buying gold biscuits with the money from cyber fraud

Basti News: साइबर फ्राॅड की रकम से सोने के बिस्कुट खरीदने में दो गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for buying gold biscuits with the money from cyber fraud
गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस लाइंस में पुलिस टीम के साथ।
बस्ती। साइबर फ्राॅड की रकम से सोने के बिस्कुट खरीदने के दो आरोपियों को साइबर थाने की पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने गांधीनगर की ज्वेलरी की दुकान से दो सोने के बिस्कुट खरीदकर ऑनलाइन भुगतान किया था। उसके बाद उस दुकान का खाता सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में बताया कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर सोने के सिक्के खरीदने वाले गैंग के सरगना गोंडा के मनकापुर पटेलनगर निवासी श्रीकांत वर्मा और खोड़ारे थानाक्षेत्र के मदनपुरा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रज्ज्वल गुप्ता निवासी पिकौरा बक्स गांधीनगर कोतवाली ने प्रार्थनापत्र देकर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उनकी गांधीनगर पुलिस चौकी के निकट स्थित ज्वेलरी की दुकान पर दो लोग सोने का सिक्का खरीदने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सोने के सिक्के खरीद कर 02 लाख 06 हजार 550 रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके अगले दिन दुकान की फर्म के नाम का वह खाता सीज कर दिया गया, जिसमें वह भुगतान लिया गया था। इसकी छानबीन करने पर पता चला कि जिस रकम से सोने के बिस्कुट खरीदे गएा वह साइबर फॉड के तहत मंगाए गए हैं।

सीओ ने बताया कि साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव की टीम ने, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व डिजिटल फूटप्रिंट, ओपेन सोर्स इंटेलिजेंस टूल आदि की मदद से उक्त घटना में शामिल गैंग के सरगना सहित 02 साइबर अपराधियों को अमहट थाना कोतवाली बस्ती से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अन्य सहयोगियों के बारे में दोनों ने बताया, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed