फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for animal smuggling

Basti News: पशु तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for animal smuggling
कलवारी (बस्ती)। कलवारी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पियारेपुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे बंधे 13 पशुओं को मुक्त कराकर पशु तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को बिहार ले जाकर बेचने के लिए बांधा गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तस्करी में लिप्त इनके अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के पियारेपुर प्राथमिक स्कूल के पास झाड़ियों में पशुओं को बांधकर रखा गया था। सोमवार की देर रात इन्हें गाड़ी पर लादकर बिहार ले जाने की तैयारी थी। इसके लिए आरोपियों ने गाड़ी के साथ अपने साथियों को बुलाया था। उनके पहुंचने से पहले मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके से 13 पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। टीम ने आरोपी झिनमुन और दीपू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पियारेपुर के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दो-तीन दिनों से पशुओं को यहां बांध कर रखा था, ताकि पशु भूख-प्यास से बेहाल हो जाए, तब आसानी से उन्हें गाड़ी पर लदवाया जाता। पशुओं को बिहार में बेचने की तैयारी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है। बरामद पशुओं को फिलहाल प्राथमिक विद्यालय पियारेपुर के परिसर में रखा गया है। उनके लिए चारा आदि की व्यवस्था पुलिस ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed