फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused arrested in hotelier kidnapping case

Basti News: होटल व्यवसायी के अपहरण के मामले में दो आरोपी दबोचे गए

Fri, 06 Feb 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in hotelier kidnapping case
पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार से होटल व्यवसायी हरिकेश याद के अपहरण के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले अन्य आरोपी भी बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के नाम हर्रैया क्षेत्र के अजगर निवासी सुरेंद्र उर्फ मुन्ना चौधरी और छावनी क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रामप्रीत हैं। हर्रैया की सीओ स्वर्णिमा सिंह ने अपहरण के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही ये भी पुलिस के शिकंजे में होंगे। उन्होंने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के पूरे बेचू मोइलिया निवासी हरिकेश यादव (28) ने 29 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि वह पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसिनाबाद गाड़ी धुलवाने गया था। इस दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर पीटा गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान बृहस्पतिवार को पैकोलिया पुलिस के हत्थे दोनों आरोपी चढ़ गए। दोनों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में नामजद बांसगांव अजगरा निवासी विनोद चौधरी, सोनू चौधरी, नगरा बदली गांव निवासी आदित्य वर्मा अपने आठ-दस साथियों के साथ होटल व्यवसायी हरिकेश यादव को बीच बाजार में जबरन मारपीट कर गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। इसके पीछे दबंगई दिखाने का मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed