{"_id":"67d9c0522ccb4e1843064ab4","slug":"trucks-loaded-with-sugarcane-causing-a-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133595-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना लदे ट्रकों से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना लदे ट्रकों से लग रहा जाम
Wed, 19 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बभनान की मुख्य सड़क पर लगा जाम-
बभनान की मुख्य सड़कों पर राह चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गन्ना लदे ट्रकों के चलते मंगलवार को कस्बे में घंटों जाम लगा रहा। चार पहिया वाहन सवार लोग कस्बे में प्रवेश न कर संपर्क मार्गों का सहारा लेते देखे गए। व्यावसायिक कार्य से आने वाले लोग जाम से बचने के लिए कस्बे के बाहर गाड़ियां खड़ी करते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है।
मंगलवार दोपहर एक से 2:30 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग से लेकर स्टेशन चौराहा, विजय नगर चौराहा, चीनी मिल गेट तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे राजेश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से विजय नगर चौराहे पर जाम में फंस गया हूं। पंकज मिश्रा ने बताया बाजार में सामान लेने आया था, गाड़ी को जमुनहा के पास में खड़ी कर पैदल आना पड़ रहा है। इस संबंध में चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह का कहना है की कस्बे के प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे चीनी मिल के गार्ड मुस्तैद रहते हैं। जाम की सूचना पर तत्काल जाम हटवाने के लिए टीम पहुंच रही है।
असल में बभनान कस्बा व्यावसायिक मामले में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाओं से लैस है। कस्बे में रेलवे स्टेशन, आधा दर्जन बैंक की शाखाएं भी हैं। सुबह से शाम तक कस्बे के लोगों को भीड़ बनी रहती है। ऐसे में चीनी मिल चालू होने के बाद लोगों की मुश्किलें दोगुना बढ़ जाती हैं।