फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck owner dies after being hit by a carriage

Basti News: बग्घी की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Truck owner dies after being hit by a carriage
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन माल गोदाम की सड़क पर एक घोड़े ने ट्रक मालिक की जान ले ली। घटना के वक्त ट्रक मालिक अपना चेहरा पानी से धूल रहा था। इस दौरान एक घोड़ा अपनी बग्घी के साथ तेजी से दौड़ता हुआ पहुंचा और बग्घी में लगा बांस ट्रक मालिक के गले में तेजी से लग गया। मौजूद अन्य ट्रक मालिकों ने घायल ट्रक मालिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचें। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा बक्स गांधीनगर निवासी 56 वर्षीय अरविंद कुमार चतुर्वेदी ट्रक चलाते थे। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह घर से रेलवे माल गोदाम पहुंचें। मालगोदाम के पास स्थित एक चाय की दुकान पर रुक कर जलपान आदि किए। दोपहर के समय इन्हें गर्मी महसूस हुई तो एक जग पानी लेकर सड़क किनारे अपना चेहरा धुलने लगे। उसी दरम्यान बरदहिया से एक बिदका घोड़ा अपनी बग्घी के साथ तेजी से भागता हुआ आया और अरविंद के गले में बग्घी में लगा हुआ बांस जाकर तेजी से लग गया। जिससे इनका गले और जबड़े में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनके घायल होते ही घोड़ा अपने आप रुक गया और लोगों को एक टक देखता रहा। इसके बाद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुरानी बस्ती थाने के एसआई रणंजय सिंह व मुकेश कुमार द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अरविंद चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई विनोद चतुर्वेदी, हनुमंत चतुर्वेदी एवं छोटा विकास चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे और भाई की मौत से गमगीन हो गए। पत्नी सरोज चतुर्वेदी रोते-रोते बेहोश हो जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed