{"_id":"5da347438ebc3e017941ff5c","slug":"truck-bike-basti-news-gkp3253006186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा, तीन की मौत-नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा, तीन की मौत-नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी ट्रक बाइक और बोलेरो से टकराई, तीन की मौत
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया कस्बे के फोरलेन पर बेकाबू मिनी ट्रक डिवाइडर पार कर बाइक को रौंदता हुआ बोलेरो से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को हर्रैया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना रविवार शाम पौने चार बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुई।
ट्रक बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था, जबकि भंवरा गांव के उदयभान अपने तीन वर्षीय बेटे लवकुश का मुंडन कराके बोलेरो से अयोध्या से लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो चालक कुसमा निवासी उपेंद्र चौधरी (47) और अमृता देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदयभान (35) ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों में लवकुश, मां किशलावती, संगीता, उनका पुत्र उमंग, कुसमहा के चंद्रभान, पत्नी सरोज, पुत्री महिमा, बाइक सवार जिवधरपुर निवासी पतिराम की पत्नी शीला तथा दो अन्य शामिल हैं। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उदयभान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह तथा एसडीएम आशाराम वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।