फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trouble on travel...Gorakhpur-Gonda passenger cancelled till February 2

Basti News: सफर पर संकट...दो फरवरी तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त

Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trouble on travel...Gorakhpur-Gonda passenger cancelled till February 2
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद - फोटो : बांग्लादेश सरकार का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
बस्ती। भीषण ठंड के चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं कोहरे का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। इससे तमाम ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को आगामी दो फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। उन्हें पैसेंजर ट्रेन की सुविधा न मिलने पर यात्रियों को अधिक पैसे खर्च कर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जिन पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें गोरखपुर से गोंडा को जाने वाली ट्रेन संख्या 55093 व 55094 अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन दो फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 55073 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन तीन फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55091 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन एक फरवरी तक और ट्रेन संख्या 55092 सीतापुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन दो फरवरी तक निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर सहित कई पैसेंजर ट्रेनों को लंबे समय तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरभंगा-नई दिल्ली 17 तो गोरखधाम 14 घंटे देरी से पहुंची स्टेशन: कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर इस कदर पड़ रहा है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को कई घंटे की देरी से चलना पड़ रहा है। भीषण शीतलहर में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करते हुए प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। रेलवे समय सारिणी के अनुसार, सोमवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली नई दिल्ली से चलकर दरभंगा को जाने वाली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 17 घंटे की देरी से चल रही है।

इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचने का समय है, मगर यह ट्रेन शाम 6 बजे के बाद आई। गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 14 घंटे की देरी से चल रही है। आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध एक्सप्रेस एक घंटे, दरभंगा नई-दिल्ली आप एक्सप्रेस तीन घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 11 घंटे और गांधीधाम स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed