फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Triple talaq given on mobile phone, six in-laws named

Basti News: मोबाइल फोन पर दिया तीन तलाक, छह ससुराली नामजद

Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given on mobile phone, six in-laws named
बस्ती। दहेज में जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गोरखपुर जिले के सिकरीगंज निवासी छह ससुरालियों पर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाने के मुरादपुर निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि चार साल पहले बेटी फरहत जहां की शादी गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के असौजी बाजार निवासी सफीउल्लाह के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी की ससुराल के लोग दहेज में जमीन की मांग करने लगे। न देने पर बेटी का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 29 नवंबर को मोबाइल पर फोन करके सफीउल्लाह ने तीन बार तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति सफीउल्लाह, ससुर वलीउल्लाह, सास नूर जहां, ननद शाहीन, नाजिया और हसीना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed