फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tributed to mahatma gandhi

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
विज्ञापन
पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय की उपस्थिति में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सब ने श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजी हुकूमत की दासता से आजादी दिलाई। आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सभी को देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए मिलकर काम करना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामजियावन ने गांधीजी के सिद्धांतों और आजादी के संघर्षों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर डॉ विद्या प्रसाद मिश्रा, प्रमोद कुमार दुबे, गिरजेश पाल, साधूसरन आर्य, शिवप्रसाद चौधरी, पीएन दुबे, शिवप्रसाद पांडेय, इंद्रदेव चतुर्वेदी, रामभवन शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कला प्रसार समिति की ओर से गांधीकला भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

समिति के संयुक्त सचिव हरि स्वरूप दुुबे ने कहा महात्मा गांधी की हत्या भारतीय इतिहास को कलंकित करने वाली घटना थी। बापू तो सबके प्रिय थे। उनका कर्मपथ ही देश का संबल है। वे युगों तक विश्व शांति का संदेश देते रहेंगे। उपसभापति बिंदेश्वरी दुबे ने कहा महात्मा गांधी के विचार सदैव पथ प्रदर्शक बनकर हमें रास्ता दिखाएंगे। महंत भाई तिवारी, सूर्यप्रकाश पांडेय ने भी महात्मा गांधी को नमन किया।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपेंद्र दुबे, स्वीटी पांडेय, श्रुति शुक्ला, हरीश पाठक, पुष्पा पांडेय, शहंशाह आलम, रामआशीष, वीरेंद्र नाथ, ओमप्रकाश पांडेय, अखिलेश दुबे, डॉ वेदप्रकाश पांडेय, पूनम, रजनी आदि शामिल रहे।

शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रनेता विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में गांधीकला भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री तेजेंद्र शुक्ल, शक्ति पांडेय, सलमान शेख, अभिषेक श्रीवास्तव, शुभांक पांडेय, अभिषेक, अनुराग, मनीष श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय, आदित्य उपाध्याय ने भी बापू को नमन किया। छात्रनेता अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल लाइंस तिराहे पर महात्मा गांधी के याद में पौधरोपण किया गया।

कहा कि देश को आजाद दिलाने में महात्मा गांधी ने अमूल्य योगदान दिया। उनमें जनसंग्रह करने की अद्भुत शक्ति थी। उनके इशारे पर देश चल पड़ता था। ऐसे देेशभक्त के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। छात्रनेता समर्थ श्रीवास्तव ने कहा पौधरोपण कर बापू के विचारों को हमेशा जीवंत रखने का काम कर रहे हैं।

अक्षय प्रताप सिंह ने बापू को नमन किया। इस मौके पर अरविंद उपाध्याय, आकाश कुमार, शंभू, ओमनरायन चौधरी, नितिन दुबे, रवि श्रीवास्तव, शैलेेंद्र श्रीवास्तव, अमन प्रताप सिंह, वशीर खान, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed