{"_id":"6b05fc37a5d9f4817002d37b","slug":"tribute-paid-to-nand-baba-on-his-first-death-anniversary-basti-news-c-207-1-bst1005-172603-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहली पुण्यतिथि पर नंद बाबा को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहली पुण्यतिथि पर नंद बाबा को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अस्प चौराहे पर नंद बाबा की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके शिष्यों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि के अवसर पर उनके शिष्य जगरामनाथ की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन कराया गया था। 22 नवंबर को हवन-पूजन के साथ कथा का समापन हुआ। वहीं, 23 नवंबर को पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नंद बाबा का बस्ती के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में विशेष योगदान रहा। दुर्गा पूजा पंडालों को भव्य स्वरूप देने के साथ ही शहर में कांवड़ यात्रा की शुरुआत कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। उनके धार्मिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा स्मरण रहेगा। संवाद