फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   trial of the kidnapping case of businessman's son Rahul Madheshiya is against Amarmani Tripathi in Basti Court

Basti News: गुमनाम पत्र में बताई अमरमणि की अन्य संपत्ति, जांच होगी- 15 को होनी है सुनवाई

Wed, 01 May 2024 11:34 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 01 May 2024 11:34 AM IST
सार

न्यायाधीश ने न्यायालय का प्राप्त गोपनीय पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपी अमरमणि की अन्य संपत्ति भी गोरखपुर में इंगित की जा रही है। गोपनीय पत्र में अमरमणि त्रिपाठी की अन्य संपत्तियों में गोरखपुर के बबीना रोड, दुर्गाबाड़ी एवं सूरज कुुंड रोड पर मकान है।

विज्ञापन
trial of the kidnapping case of businessman's son Rahul Madheshiya is against Amarmani Tripathi in Basti Court
अमर मणि त्रिपाठी( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में व्यापारी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया। एमपीएमएलए व फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में एक गुमनाम पत्र पहुंचा है। इसमें अमरमणि की गोरखपुर में अन्य संपत्तियों का भी ब्योरा लिखा हुआ है।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने इसका संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को पत्र में वर्णित संपत्ति की जांच कर कुर्की के आदेश दिए हैं। मामले में आरोपी अमरमणि के हाजिर न होने पर कोर्ट ने उनकी सभी संपत्तियों के कुर्की का आदेश दिया था। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने 13 अप्रैल को महराजगंज जनपद में इनके नौतनवा स्थित आवास को कुर्क किया था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट मंगलवार को न्यायालय में पेश भी की गई, जबकि उनके लखनऊ स्थित संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस ने मोहलत की अर्जी लगा दी। न्यायालय ने 15 मई की तारीख निश्चित करते हुए तब तक पुलिस को कुर्की के लिए समय दे दिया। जबकि न्यायाधीश ने न्यायालय का प्राप्त गोपनीय पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपी अमरमणि की अन्य संपत्ति भी गोरखपुर में इंगित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपनीय पत्र में अमरमणि त्रिपाठी की अन्य संपत्तियों में गोरखपुर के बबीना रोड, दुर्गाबाड़ी एवं सूरज कुुंड रोड पर मकान है। न्यायाधीश ने इस संपत्तियों की जांच कर कुर्की में शामिल करने का आदेश सुनाया। पुलिस अब गोपनीय पत्र में उल्लेखित संपत्तियों की जांच करेगी। यदि यह आरोपी अमरमणि त्रिपाठी के नाम पाई जाएगी तो उसे भी कुर्क कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed