फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traveler returning from Saudi Arabia robbed after being served tea.

Basti News: सऊदी से लौट रहे यात्री को चाय पिलाकर लूटा

Thu, 01 Oct 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traveler returning from Saudi Arabia robbed after being served tea.
जहरखुरानी का शिकार नदीम
हर्रैया। दो साल बाद सऊदी अरब से घर लौट रहे पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलभरिया रामगुलाम निवासी नदीम के साथ जहरखुरानी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी के भिटरिया के पास बस रुकने के दौरान उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। अचेत होने के बाद उनका करीब 40 किलो सामान, आठ हजार रुपये और 200 से 250 सऊदी रियाल गायब हो गए। उन्हें हर्रैया के मुरादीपुर में अचेत अवस्था में उतार दिया गया।
विज्ञापन

पत्नी सकीलाबानो के अनुसार, नदीम बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से बस से घर लौट रहे थे। अयोध्या मार्ग पर बाराबंकी के भिटरिया के पास बस चाय-पानी के लिए रुकी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान नदीम की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। चाय पीने के बाद वह अचेत हो गए। बस हर्रैया के मुरादीपुर पहुंची तो नदीम को अचेत अवस्था में नीचे उतार दिया गया।
विज्ञापन

उनके दो बेटे उन्हें लेने के लिए वहां पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, परिचालक ने बताया कि नदीम नशे की हालत में हैं और उन्हें केवल एक हैंडबैग सौंपा। इसके बाद बस आगे चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर परिजनों ने सामान की जांच की तो करीब 40 किलो का मुख्य लगेज गायब मिला। इसके अलावा आठ हजार रुपये और 200 से 250 सऊदी रियाल भी नहीं मिले। परिजनों ने नदीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार घटना बाराबंकी के भिटरिया के पास की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed