{"_id":"66105c23c6bd248aca0c8237","slug":"travel-by-paying-30-paisa-extra-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114373-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 30 पैसा अतिरिक्त देकर यात्रा कर रहे ग्रामीण रूटों के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 30 पैसा अतिरिक्त देकर यात्रा कर रहे ग्रामीण रूटों के यात्री
Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
लोहिया बसों से सफर करने पर भी वसूला जा रहा सामान्य किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम लोहिया बसों में भी यात्रियों से सामान्य किराया वसूल रहा है। ऐसे में यात्रियों को 30 पैसे प्रति किमी अधिक किराया देना पड़ रहा है। नियमानुसार सामान्य बसों में 1.30 रुपये प्रति किमी किराया लगता है। जबकि लोहिया बसों में एक रुपये प्रति किमी किराया वसूलने का नियम है।
अप्रैल 2023 में परिवहन निगम की वेबसाइट हैकरों ने हैक कर ली थी। तब परिवहन निगम की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। जब सेवाएं दोबारा शुरू हुईं तो उनमें लोहिया रूट दर्ज नहीं किया गया। बसों के चालकों व परिचालकों ने निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए लोहिया रूट दोबारा बनवाने की मांग की। तब आश्वासन दिया गया कि जल्द ही लोहिया रूट बनाकर सेवाएं पूर्व की भांति बहाल की जाएंगी। लेकिन यह आश्वासन कागजी साबित हुआ। सालभर बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तो रूट बनाया गया और न ही लोहिया बसों में नियमानुसार किराया वसूलना शुरू हुआ। जिले के दर्जनभर ग्रामीण रूटों पर लोहिया बसें संचालित की जा रही हैं। इस बसों में यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूला जा रहा है।