{"_id":"671158541ee553f8f2093c6b","slug":"transport-department-earned-rs-6397-lakh-from-fancy-numbers-lovers-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125785-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फैंसी नंबरों के शौकीनों से परिवहन विभाग ने कमाए 63.97 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फैंसी नंबरों के शौकीनों से परिवहन विभाग ने कमाए 63.97 लाख
Fri, 18 Oct 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ में इस वर्ष फैंसी नंबरों की एक लाख रुपये तक में हुई नीलामी
गाड़ियों पर 5100 नंबर के प्लेट की बढ़ती जा रही डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 1307 शौकीनों ने इस वर्ष गाड़ियों के फैंसी नंबर के लिए अब तक 63 लाख 97 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। इससे जहां परिवहन विभाग को एक बड़ी राशि राजस्व आय के रूप में मिली है, वहीं वाहन स्वामियों ने अपना मनचाहा नंबर पा लिया। यहां सबसे अधिक 5100 सीरीज के नंबर की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
वैसे तो गाड़ियों का नंबर बेहतरीन रखने का शौक शुरू से रहा है। मगर, इन फैंसी नंबरों को नीलाम करने के लिए वर्ष 2019-2020 में परिवहन विभाग ने बकायदा व्यवस्था बना दिया है। परिवहन विभाग नई सीरीज शुरू होने पहले फैंसी व वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगता है। कुछ चुनिंदा नंबरों को इस श्रेणी में रखा गया है। बस्ती जैसे शहर में महानगरों की अपेक्षा शौकीनों की कमी नहीं है।
कुछ वीआईपी नंबरों के लिए वाहन स्वामियों ने एक लाख रुपये तक खर्च कर दिए हैं। इस समय यहां यूपी 51 बीआर सीरीज चल रही है। दो महीने बाद यूपी 51 बीएस सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए नवंबर से आवेदन लिए जाएंगे। जबकि वर्तमान सीरीज बीआर में 0001 नंबर के लिए एक लाख रुपये तक की बोली लगाई जा चुकी है और नंबर भी उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन
बस्ती आरटीओ कार्यालय के डाटा बेस ऑपरेटर राकेश तिवारी के अनुसार, साल भर में करीब तीन से चार सीरीज में नंबरों का पंजीयन होता है। इसमें सबसे अधिक 0001 के अलावा यूपी 51 के 5100 नंबरों की अधिक मांग होती है। इसके अलावा कुल 443 नंबरों को वीआईपी व फैंसी नंबरों की श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की नीलामी होती है।
इन फैंसी नंबरों के अलावा अन्य मनचाहे नंबरों को पाने के लिए बाइक स्वामी को एक हजार व कार स्वामी को पांच हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है। जो राजस्व आय के रूप में जमा की जाती है। बताया कि फैंसी नंबरों में जहां 0001, 9999, 0786 व 0003 के अलावा ऐसे कई नंबरों की मांग होती है, वहीं 5151, 2525, 1515 व इसी तरह के अन्य नंबरों की मांग अधिक होती है।
...
कोट
बहुत जल्द ही यूपी 51 की बीएस सीरीज शुरू की जाएगी। तब फैंसी नंबरों के लिए आवेदक fancy.parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन नंबर बुक कर सकते हैं। जहां राज्य, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व वेरिफिकेशन कोड डालने के बाद साइनअप करना पड़ेगा। उसके बाद उपलब्ध नंबरों में पसंदीदा नंबर चुन सकते हैं और नीलामी में जीतने के बाद अलॉटमेंट लेटर मिल जाएगा।
- पंकज सिंह, एआरटीओ