फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformers will be repaired, worn out wires will be replaced

Basti News: ट्रांसफाॅर्मरों की होगी मरम्मत, बदले जाएंगे जर्जर तार

Mon, 08 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Transformers will be repaired, worn out wires will be replaced
बस्ती। विद्युत वितरण निगम मुख्यालय ने निर्बाध आपूर्ति के लिए 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक विशेष अनुरक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान लाइन फाल्ट, उपकेंद्रों की खराबी, पुराने ट्रांसफाॅर्मर, जर्जर तार आदि की जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार, तत्काल मरम्मत या नए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार गर्मी में बेहिसाब बिजली कटौती से निगम की खूब किरकिरी हुई। ऊर्जा मंत्री तक को कई बार उच्चाधिकारियों से जवाब तलब करना पड़ा। अब आपूर्ति में होने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसमें शहर के साथ देहात को भी शामिल किया गया है। ट्रांसमिशन से उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन, उपकेंद्र से फीडर की 11 केवी लाइन के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देना है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक विद्युत वितरण मंडल बस्ती में विशेष अनुरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दाैरान आपूर्ति में होने वाली बाधा दूर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed