{"_id":"6ac953f02c3430cbeb08c918","slug":"transformer-out-of-order-for-48-hours-threat-to-stage-a-sit-in-protest-basti-news-c-207-1-bst1027-168945-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 48 घंटे से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 48 घंटे से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, धरने की चेतावनी
विज्ञापन
नगर बाजार। अटल नगर वार्ड नंबर चार के खुटहन मोहल्ले में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 48 घंटे से खराब है। बिजली निगम में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सभासद प्रतिनिधि यशराज केके ने बगैर समस्या दूर हुए निस्तारण दिखाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सभासद के मुताबिक, ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। आपूर्ति बहाल किए बिना ही शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया। इसके बाद उन्हें दोबारा शिकायत दर्ज करानी पड़ी। आरोप लगाया कि स्थानीय लाइनमैन दो दिन तक जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन देते रहे। बाद में उन्होंने छुट्टी पर होने की बात कहकर फोन काट दिया।
वहीं, अजीत नामक कर्मचारी ने अगले दिन तक समस्या दूर करने की बात कही। उन्होंने अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को दिए पत्र में मौके पर तकनीकी टीम भेजने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जल्द समस्या का समाधान न होने पर मोहल्ले के लोगों के साथ उपकेंद्र पर धरने की चेतावनी दी है।