फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traller hit the Kawariya vehicle -5 injuerd

Kawad Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कांवड़ियों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, पांच घायल

Sun, 24 Jul 2022 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो। बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो। बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2022 10:37 AM IST
सार

कांवड़ियों की एक टोली हुसेमयूर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या जाने के लिए रवाना हुई। तभी पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें 5 कांवड़िए घायल हो गए। 

विज्ञापन
Traller hit the Kawariya vehicle -5 injuerd
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कांवड़ियों को पीछे से एक ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया जिससे पांच कांवड़िए घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कांवड़ियों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हुसेमयूर गांव से शुक्रवार देर शाम कांवड़ियों की एक टोली ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या जाने के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर में डबल ट्रॉली बांधी थी और पीछे डीजे भी लगा हुआ था। खझौला चौकी के पास देर रात करीब एक बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची खझौला पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रॉली में लगभग 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में हुसेमयूर निवासी सुरेंद्र चौधरी पुत्र हरिराम, गोविंद लाल पुत्र राम बुझ, धीरज पुत्र राम जन्म, दिलीप व मिथुन घायल हो गए। घायल दिलीप और मिथुन को हल्की चोट लगने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका हालचाल लेने सीओ रुधौली व मुंडेरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राय उनके घर पर गए। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे कांवड़ ट्रॉली-ट्रैक्टर लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हाल जाना। चिकित्सकों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed