फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trains slow down on Janmashtami; Champaran Satyagraha delayed by 11 and a half hours

Basti News: जन्माष्टमी पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी, साढ़े 11 घंटे देरी से चली चंपारण सत्याग्रह

Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trains slow down on Janmashtami; Champaran Satyagraha delayed by 11 and a half hours
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
पुरानी बस्ती। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जन्माष्टमी पर बस्ती से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। सबसे अधिक परेशानी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। ट्रेन करीब साढ़े 11 घंटे की देरी से चली। वहीं अवध एक्सप्रेस भी छह घंटे से अधिक विलंबित रही। दूसरी ओर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें क्लोन एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से और बढ़ गईं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार के बीच चलती है। जन्माष्टमी के दिन यह ट्रेन करीब 11 घंटे 30 मिनट की देरी से चली। ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस भी करीब छह घंटे विलंब से संचालित हुई। यह ट्रेन बरौनी से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलती है। रेलवे के उपलब्ध विवरण में भी अवध एक्सप्रेस के छह घंटे से अधिक देरी से चलने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का संचालन बंद होने से भी बढ़ गई है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक निर्धारित था। इसके बाद सेवा बंद कर दी गई। त्योहार के दौरान पहले से ही ट्रेनों में भीड़ अधिक है और कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों में सप्ताहभर तक नो-रूम की स्थिति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से दिल्ली जाने वाले यात्री अर्पित और सचिन ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस के साढ़े 11 घंटे देरी से चलने के कारण उन्हें स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। त्योहार के समय भीड़ के बीच इतनी लंबी देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
------------
जन्माष्टमी पर कानपुर-लखनऊ रूट पर भेजीं 15 बसें
जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 15 बसें कानपुर-लखनऊ रूट पर भेजी गईं। इनमें से कुछ बसों का संचालन मथुरा तक भी किया गया। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें लगाई गई थीं। हालांकि, कुछ समय यात्रियों की संख्या कम रही। दोपहर में अधिकांश बसें डिपो परिसर में खड़ी दिखाई दीं। अधिकारियों के अनुसार, सवारी उपलब्ध होने पर बसों को क्रमवार निर्धारित रूट पर रवाना किया गया।


---
ट्रेनों का संचालन समय से हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेलखंड पर कुछ स्थानों पर कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आई है।
-सुमित कुमार, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed