{"_id":"6788077971c08c309a06e6ba","slug":"trains-are-unable-to-pick-up-speed-due-to-fog-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130489-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोहरे के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पा रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोहरे के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पा रहीं ट्रेनें
Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री
14 घंटे की देरी से चल रही गोरखधाम और बरौनी-क्लोन एक्सप्रेस, यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/गौर। कोहरे के चलते अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बुधवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस और बरौनी क्लोन डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 14-14 घंटे की देरी से चल रही हैं। भीषण ठंड में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार, यशवंतपुर से चलकर गोरखपुर आने वाली डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:40 बजे पहुंचना था। जननायक डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के दोपहर में 2:17 बजे आने का समय है। मगर, यह ट्रेन भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। बरौनी-क्लोन डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 4:57 बजे है। यह ट्रेन 14 घंटे देरी से चल रही है।
भागलपुर-अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 6 घंटे, नई दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 10 घंटे एवं गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 14 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री नीलम ने बताया कि बच्चों को लेकर भीषण ठंड में ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पर आ गई। मगर, स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि ट्रेन विलंब से चल रही है। धीरे-धीरे यह ट्रेन काफी लेट हो गई है। ठंड के चलते स्टेशन पर समय नहीं कट रहा है और परिवार के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री नीरज कुमार ने बताया कि जननायक डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर तक यात्रा करनी है। स्टेशन पर समय से पहुंचने के बाद पता चला कि यह ट्रेन पांच घंटे लेट है। ठंड के चलते समय काटना मुश्किल हो गया है। ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं है।
...
महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे की ओर से कई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते झूसी प्रयागराज स्टेशन तक के लिए झूसी-काठगोदाम अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह गोरखपुर से बस्ती, बभनान और मनकापुर के रास्ते अयोध्या कैंट के लिए महाकुंभ में आने जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
..
ट्रेन व बसों की खिड़कियों की घुस रही सर्द हवा
ठंड के कारण ट्रेनों और बसों की खिड़कियों से आने वाली सर्द हवा ने यात्रियों को परेशान कर रखा है। रात में स्लीपर और जनरल कोच में सफर करने वालों को ठंड से परेशान होना पड़ रहा है। ट्रेन के इंतजार में रेलवे और बस स्टेशन पर बैठे यात्रियों की हालत बिगड़ रही है।