{"_id":"68a38caf486e9aa783049e96","slug":"training-on-language-and-numeracy-begins-at-brc-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142157-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीआरसी में भाषा एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीआरसी में भाषा एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण शुरू
Tue, 19 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
गौर। आधारभूत शिक्षा व्यवस्था के लिए छोटे बच्चों को नई गतिविधियों से रूबरू कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से बीआरसी में शुरू हो गया। इसमें भाषा एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने के तरीके बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।
बीईओ ने कहा कि प्रशिक्षण पांच दिन चलेगा। इसमें लगभग 100 शिक्षकों और शिक्षामित्र को शामिल किया गया है। संदर्भ दाता संजय चौहान, जनार्दन शुक्ल, सूर्य प्रकाश, आलोक शुक्ल, वंशरज गुप्ता आदि शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि भाषा एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों को बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलता है। ब्लॉक मंत्री विनोद यादव, मनोज शुक्ल, रामचंद्र यादव, राम प्रकाश वर्मा, राम लगन यादव, प्रताप नारायण, शिवकुमार, उदयराज यादव, चंद्र प्रकाश, अनिल सिंह, माया देवी, कंचन, सुनीता, अनीता, संगीता आदि मौजूद रहे।