फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train operations normalized; passenger crowds increased at the station.

Basti News: सामान्य हुआ ट्रेनों का संचलन, स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़

Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Train operations normalized; passenger crowds increased at the station.
ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन बैठे यात्री। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचलन सामान्य हो गया है। स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। प्लेटफार्म पर महानगर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। जनरल कोच में चढ़ने और उतरने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन

गोंडा में मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से पिछले कुछ दिनों से इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया था। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन शनिवार से ब्लॉक समाप्त होने से अब सभी ट्रेन का संचलन सामान्य हो गया है। इससे यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बरौनी नई दिल्ली, एक्सप्रेस पुरबिया एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में देखे जा रहे हैं। प्लेटफार्म पर लालगंज क्षेत्र के यात्री इंद्रेश कुमार व भानपुर के इमरान एवं हरदिया चौराहे के आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की इतनी भीड़ बढ़ गई है, कि जनरल कोच में चढ़ना मुश्किल हो गया है। तत्काल में कंफर्म टिकट न मिलने से जनरल टिकट लेकर यात्रा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
देरी से चल रहीं यह ट्रेनें
रेलवे समय सारणी के अनुसार बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से चल रही थी। जबकि बाघ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, कटिहार स्पेशल 3 घंटे, पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 3 घंटे और अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर 2 घंटे की देरी से चल रही थी। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें शेड्यूल के हिसाब से चलने लगे तो परेशानी दूर हो जाएगी।

--------------------
समर स्पेशल ट्रेनों को किया गया निरस्त
रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से बस्ती के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल ट्रेन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 15 जुलाई तक 6 फेरों के लिए निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर से जाने वाली ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01415 पूणे गोरखपुर समर स्पेशल 15 जुलाई तक और ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर हडपसर (पुणे) ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 जुलाई तक निरस्त किया गया है।
कोट
मेगा ब्लॉक खत्म होने से ट्रेनों का संचलन अब सामान्य हो गया है। कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इसमें भी बहुत जल्द सुधार हो जाएगा।
-सुमित कुमार, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed