{"_id":"5dbc744c8ebc3e93ba1b3f1c","slug":"train-in-thief-basti-news-gkp327628064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से बैग उड़ाने वाले को जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से बैग उड़ाने वाले को जीआरपी ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से बैग उड़ाने वाले को जीआरपी ने दबोचा
बस्ती। चलती ट्रेन से यात्रियों के बैग उड़ाने वाले को जीआरपी बस्ती टीम ने शुक्रवार को दबोच लिया। राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर के सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि टीम ने मोबाइल सेट के अलावा नकदी और चोरी के आठ बैग बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी अशोक कुमार गौड़ गोरखपुर के जंगल धूसड़ में किराए के मकान में रहता था।
सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अशोक को लोग टीटी बाबू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर की देर शाम जीआरपी थानेदार मार्कंडेय यादव गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर टैक्सी स्टैंड के निकट एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जिसके पास कई बैग थे। जीआरपी थानेदार उसके पास पहुंचकर पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया। जब जीआरपी उसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। टीम ने उसके पास से एक लैपटाप, 16 मोबाइल, सोने के आभूषण व 15 हजार भारतीय तथा दो सौ नेपाली रुपये बरामद किए। पकड़ा गया युवक देवरिया जिले के थाना रामपुर कारखाना के ग्राम पिपरा मदन गोपाल का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ जीआरपी उमाशंकर सिंह ने बताया कि अशोक दो वर्ष पहले किसी कार्य से जीआरपी गोरखपुर थाने पर गया था। वहां उसी दिन बैग उड़ाने वाला एक गैंग पकड़ा गया था। बैग में तमाम सोना व नकदी बरामद हुआ था। इसे देख अशोक ने मन ही मन बेरोजगारी दूर करने के लिए चोरी का रास्ता चुन लिया। वह अकेले इस पूरे कारनामे को अंजाम देता था। इसीलिए दो साल तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। सीओ ने कहा कि यह जहां रहता था उसके आसपास के लोग इसे रेलवे का टीटी जानते थे, हालांकि इसने कभी भी टीटी बनकर किसी घटना को अंजाम नहीं दिया, लेकिन इसके रहन-सहन से कभी कोई इस पर चोर होने का शक नहीं कर सका था।