Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train delays following the festive season have become a problem.

Basti News: त्योहार के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी बनी मुसीबत

Thu, 19 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Train delays following the festive season have become a problem.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
पुरानी बस्ती। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। पर्व के बाद कामकाजी लोगों को कार्यस्थल पर समय से पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। नियमित ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग है। देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनों से भी राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को बस्ती स्टेशन पर कई ट्रेनें छह से आठ घंटे तक विलंब से आईं।
विज्ञापन

महानगरों की ओर जाने वाली छपरा स्पेशल (05064) छह घंटे, गोरखपुर स्पेशल (01079) साढ़े सात घंटे और जननायक एक्सप्रेस (15212) दो घंटे की देरी से चली। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04027) आठ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन ट्रेन साढ़े तीन घंटे, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल छह घंटे, शंकर बस्ती स्पेशल (04405) साढ़े छह घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल (01080) तीन घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन ट्रेन (06663) तीन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

त्योहार के बाद काम पर लौटने की मजबूरी के बीच यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए भी जूझना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते स्पेशल ट्रेनों में जगह तलाश रहे यात्रियों को यहां भी समय की पाबंदी का लाभ नहीं मिल रहा है। घंटों की देरी से यात्रियों की आगे की यात्रा और कामकाज का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के जरिये सफर, बढ़ी मुसीबत
ट्रेन में कन्फर्म सीट न मिलने के चलते यात्री बस के सफर कर रहे हैं। यात्री लवकुश ने बताया कि ट्रेन से दिल्ली जाने की योजना बनाए थे, टिकट नहीं मिल तो बस के जरिये सफर किए। इसी प्रकार अनिल को दिल्ली जाना था, गोरखधाम, वैशाली में टिकट न मिलने से प्राइवेट बस से जरिये सफर किए। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रूटीन बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ व कानपुर मार्ग पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed