{"_id":"6afe13c732a02276220b38eb","slug":"no-leads-on-the-missing-zila-panchayat-member-and-his-son-the-embezzlement-case-has-also-gone-cold-basti-news-c-207-1-bst1001-172102-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेटे के साथ लापता जिला पंचायत सदस्य का सुराग नहीं...गबन का मामला भी ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेटे के साथ लापता जिला पंचायत सदस्य का सुराग नहीं...गबन का मामला भी ठंडा
विज्ञापन
बस्ती। ग्राहक सेवा केंद्र के उपभोक्ताओं की रकम हड़पने के बाद लापता जिला पंचायत सदस्य और उसके बेटे का सात महीने बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। कुछ दिन तक तूल पकड़ने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
40 से अधिक बैंक ग्राहक अपने डूबे धन के लिए बैंक से लेकर पुलिस थाने तक चक्कर काट रहे हैं। कहीं से उन्हें सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य हर्रैया द्वितीय जवाहरलाल पुत्र बद्री और उनके पुत्र दिवाकर विक्रम 15 अप्रैल को घर से बाइक लेकर निकले थे। परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला था। उसमें जवाहर ने सीएसपी से जुड़े ग्राहकों के रुपये के गबन और ब्याज पर लिए 50 लाख से अधिक रकम न देने पाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। जिला पंचायत सदस्य के दूसरे पुत्र दिलीप कुमार की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस की कई टीमें लगाई गई।
सर्विलांस सेल की मदद से उसका मोबाइल भी ट्रैक करने की कोशिश की गई। डिजिटल साक्ष्य के तौर पर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को भी काफी दिनों तक खंगाला गया। शुरुआत में पुलिस का दावा था कि बहुत जल्द लापता जिला पंचायत सदस्य और उसके बेटे को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
काफी हाथ पैर मारने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। उसके लापता होने की खबर जब सीएसपी ग्राहकों को लगी तो वे परेशान हो गए। 40 से 50 की संख्या में सीएसपी ग्राहक संबंधित एसबीआई शाखा केशवपुर पहुंचे।
बैंक अधिकारियों ने प्रकरण की जांच शुरू की। बैंक ग्राहकों को आश्वासन दिया गया कि उनका डूबा पैसा उन्हें वापस दिलाया जाएगा। बैंक की छानबीन में एक करोड़ रुपये से अधिक के गबन की भी पुष्टि भी हुई थी। बैंक शाखा की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। अलबत्ता, ग्राहकों की ओर से थाने में धोखाधड़ी कर धन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने लापता जिला पंचायत सदस्य के दूसरे बेटे दिलीप कुमार और सीएसपी पर कार्य करने वाली एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।