Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Council-run schools... enrollment is limited to a handful of children, and even they do not all show up for exams.

Basti News: परिषदीय विद्यालय...गिनती के बच्चों का नामांकन, परीक्षा में वह भी पूरे नहीं

Thu, 19 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Council-run schools... enrollment is limited to a handful of children, and even they do not all show up for exams.
जूनियर हाईस्कूल अहरा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा रस्म अदायगी से ज्यादा कुछ नहीं है। विभागीय जानकारों के अनुसार, 2071 विद्यालयों में पंजीकृत एक लाख 61 हजार में 80 प्रतिशत बच्चे भी परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं। विभाग के पास परीक्षार्थियों की उपस्थिति का कोई विवरण भी नहीं है। अधिकतर स्कूलों में छात्र संख्या गिनती की ही रह गई है।
विज्ञापन

कागजों में सकुशल संचालित परिषदीय स्कूलों की पोल अर्धवार्षिक परीक्षा में अपने आप खुल रही है। इधर दो-तीन सालों में छात्र संख्या 25 से 30 हजार घटी है। वर्ष 2023 तक बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित स्कूलों में दो लाख तक छात्र संख्या रही। तीन साल में घटकर बच्चों की संख्या एक लाख 61 हजार पहुंच गई है।
विज्ञापन

दो पालियों में कराई गई परीक्षा : कुदरहा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरवलिया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरपाती मुस्तहकम में दो पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दिन में 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हुई। भरवलिया में कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी विषय की परीक्षा दी। इसमें 60 में से 50 बच्चे शामिल हुए। द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 50 बच्चे मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरपाती मुस्तहकम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, अहरा जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा, जगदीशपुर, बोदवल, किठिऊरी सहित सभी परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed