फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   trailer hit bike crushed woman who fell on road

बस्ती में हादसा: ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मारी, सड़क पर गिरी महिला को कुचला, मौत

Mon, 22 May 2023 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 22 May 2023 04:55 PM IST
सार

आंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाने के मुसहा काजीपुरा के रहने वाले मोहम्मद आरिफ की शादी को पांच साल हो गए थे। रविवार को मोहम्मद आरिफ बाइक से पत्नी राबिया खातून के साथ बहराइच जिले के दरगाह शरीफ मन्नत मांगने जा रहे थे।

विज्ञापन
trailer hit bike crushed woman who fell on road
फोरलेन पर हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग

विस्तार

हाईवे पर बाइक से जा रहे आंबेडकरनगर जिले के दंपती को सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पति बाईं तरफ और पत्नी दाईं तरफ गिर गईं। ट्रेलर का पिछला पहिया पत्नी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा कप्तानगंज थाने के कटरी गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाने के मुसहा काजीपुरा के रहने वाले मोहम्मद आरिफ की शादी को पांच साल हो गए थे। रविवार को मोहम्मद आरिफ बाइक से पत्नी राबिया खातून के साथ बहराइच जिले के दरगाह शरीफ मन्नत मांगने जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के करीब हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी (दुधौरा) गांव के पास बने कट के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी राबिया खातून (26) ट्रेलर के पहिये के नीचे पड़ गईं। ट्रेलर उनके ऊपर से गुजर गया। राबिया की मौके पर ही मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया। पति मोहम्मद आरिफ (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के एक घंटे बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed