फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trailer collides with truck and enters shop

Basti News: ट्रक से टकराकर दुकान में घुसा ट्रेलर, लगा तीन किमी लंबा जाम

Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with truck and enters shop
महराजगंज कस्बे में सड़क दुर्घटना होने पर लगी लोगो की भीड़।
युवती समेत दो लोग घायल, गुजरात से जीरा लादकर सिलीगुड़ी जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर मारने से अनियंत्रित हुआ तारकोल लदा ट्रेलर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के नरायनपुर तिवारी मोड़ पर शुक्रवार सुबह ट्रक से टक्कर के बाद बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुस गया। हादसे में चालक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर चालक गाड़ी के केबिन में फंस गया। पुलिस और एनएचएआई टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर संसारीपुर तक करीब तीन किमी तक जाम लग गया। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेलर चालक की हालत नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुजरात से जीरा लादकर एक ट्रक सिलीगुड़ी जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के नरायनपुर तिवारी मोड़ के पास ट्रक के सामने एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक के पीछे चल रहे तारकोल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर दो दुकानों को तोड़ते हुए बब्बन सिंह के मकान में घुस गया।
विज्ञापन

दुकान के सामने खड़ी रुचि (18) पुत्री राजकरण निवासी महादेवा थाना कप्तानगंज और ट्रेलर चालक महेंद्र कुमार (35) निवासी फूबनिया, थाना नासिरगढ़ जिला अजमेर राजस्थान घायल हो गए। खलासी निंबाराम (28) निवासी बिनाई जिला अजमेर राजस्थान ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि चालक महेंद्र कुमार केबिन में फंस गया। जेसीबी व हाइड्रा की मदद से दो घंटे बाद उसे निकाला गया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के लोगों ने बताया कि नरायनपुर मोड़ पर अक्सर टैक्सी खड़ी रहती हैं। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती। यदि यहां पर टैक्सी न खड़ी हों तो दुर्घटना को रोका जा सकता है। लेकिन महराजगंज चौकी पुलिस और हरैया पुलिस इन गाड़ियों को नहीं रोकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed