{"_id":"eaedab359f6be4833c99a52df0f1981d","slug":"traffic-signals-instal-on-crossings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए नगर
विज्ञापन
पालिका की ओर से जल्द ही पांच लाख रुपये की लागत से तीन प्रमुख चौराहों पर
पहले चरण में ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया
शुुुरू हो गई है।
नगर पालिका की ओर से बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की पहल शुरू हो गई है। पथ प्रकाश व्यवस्था के तहत ही पांच लाख रुपये की लागत से पहले चरण में रोडवेज तिराहा, कंपनीबाग और कचहरी के शास्त्री चौक पर ट्रैफिक सिगनल लगना है।
नगर पालिका के ईओ डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में लोगों के द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहनों को चलाने के चलते कई जगह जाम की स्थिति आए दिन बन जाती है। इसलिए पहले चरण में तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेगा।
बताया कि इन चौराहों के आसपास के अतिक्रमण को हटाकर इसको चौड़ा भी कराया जाएगा। कहा कि इसमें पुलिस का सहयोग सबसे अधिक अपेक्षित है। यातायात पुलिस इन प्रमुख चौराहों पर लोगों को सिग्नल के हिसाब से आवागमन के लिए निर्देशित करेगी।