{"_id":"67e44d081edfcd968d01cc58","slug":"trader-beaten-up-for-demanding-outstanding-amount-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134060-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बकाया रकम मांगने पर व्यापारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बकाया रकम मांगने पर व्यापारी से मारपीट
Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बकाया रकम मांगने पर व्यापारी को मारपीट कर धमकाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के हबीबुल्ला नगर निवासी अली अहमद ने तहरीर देकर बताया है कि वह आलू-प्याज का थोक विक्रेता है। विपक्षियों ने उसके साथ आलू प्याज का व्यापार किया करते थे। आरोप है कि विपक्षी के पास उनका पांच लाख 18 हजार 943 रुपये बकाया हो गया था। बार-बार मांगने पर वे टाल-मटोल करने लगे। इसकी शिकायत थाना पुरानी बस्ती में की थी। इससे विपक्षी नाराज हो गए थे। 18 दिसंबर 2023 को वह अपने रिश्तेदार की लड़की की शादी में रोडवेज स्थित होटल पर आया था।
आरोप है कि इसकी जानकारी विपक्षियों को हो गई। विपक्षी उनके बेटे मो. वकील को शिवाय होटल के पीछे गली में बुलाकर ले गए। उसके कुछ देर बाद मुझे भी वहीं पर बुलाया। यहां पहुंचने के बाद इन लोगों ने मेरी गाड़ी की चाबी ले ली। हम दोनों के साथ मारपीट की। जानमाल की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर चले गए। कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सेराज, मुबारक, अफसर, जमील, मुन्ना निवासी दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।