{"_id":"6632b5f37fb0e2f94b04d254","slug":"total-money-deposited-with-bsp-candidate-16195-basti-news-c-207-1-bst1001-116227-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बसपा प्रत्याशी के पास कुल जमा धन 16195","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बसपा प्रत्याशी के पास कुल जमा धन 16195
Thu, 02 May 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र की ओर से नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में हाथ में नकदी डेढ़ लाख और इतना ही रकम पत्नी रजनी मिश्रा के पास भी नकदी बताया गया है। जबकि बैंक में जमा धन दयाशंकर के दो खातों में क्रमश: 16195 और 1519 रुपये तथा पत्नी के दो बैंक खातों में क्रमश: 3939 और 7550 रुपये हैं। 1 लाख 30 हजार का म्यूचुअल फंड और 1 लाख 29 हजार 949 रुपये प्रीमियम की एलआईसी दयाशंकर के पास और पत्नी के पास 1लाख 71 हजार 385 रुपये की एफडी और 47 हजार 240 रुपये की एलआईसी है। जबकि दयाशंकर के पास 19 लाख कीमत के वाहन भी है। ज्वेलरी के मामले में एक लाखस 75 हजार कीमत की सोने की अंगूठी, चेन तथा पत्नी के पास 8 लाख 50 हजार कीमत के सोने और चॉदी के आभूषण है। दयाशंकर के पास कुल मूल्य की संपत्तियां 45 लाख 1523 और पत्नी के पास 27 लाख 72 हजार 581 रुपये मूल्य की संपत्तियां है। बसपा प्रत्याशी के ऊपर किसी तरह का आपराधिक केस दर्ज होने का विवरण नहीं है।
विज्ञापन