फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tonsillitis is bothering in changing weather

Basti News: बदलते माैसम मेें सता रहा टॉन्सिलाइटिस

Mon, 08 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tonsillitis is bothering in changing weather
बस्ती। अस्पतालों में इन दिनों टॉन्सिलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आठ से 10 मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। डॉक्टर का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव से गले में टॉन्सिलाइटिस एवं खराश की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 60 से 70 मरीज नाक, कान गला रोग विभाग में आ रहे हैं। यहां प्रतिदिन आठ से 10 मरीजों में टॉन्सिलाइटिस पाया जा रहा है। संक्रमण की चपेट में हर आयु वर्ग के लोग हैं, लेकिन बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया के मुताबिक, टॉन्सिलाइटिस का लक्षण दो सप्ताह बाद नजर आने लगते हैं। निगलने में दिक्कत होती है। दवाओं के सेवन से एक से दो सप्ताह ठीक हो जाता है। गुनगुने पानी से गरारा फायदेमंद रहता है। यह बीमारी वायरस के कारण फैलती है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए। इन दिनों कभी तेज गर्मी हो रही है तो कभी बारिश। ऐसे में आइसक्रीम, दही एवं खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन कम होना चाहिए। बाहर की फुल्की-चटपटा खाद्य पदार्थ के सेवन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed