फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Concentration of mind is possible through Satvik diet and devotion to God.

Basti News: सात्विक आहार और ईश्वर भक्ति से मन की एकाग्रता संभव

Fri, 11 Sep 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Concentration of mind is possible through Satvik diet and devotion to God.
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार की ओर से चलाए जा रहे वेद प्रचार अभियान के तहत हरदिया और सुर्तीहट्टा में विशेष वैदिक यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बच्चों को वैदिक यज्ञ के साथ आचार-विचार, आहार-विहार, स्वच्छता और मन को एकाग्र करने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मंत्रोच्चार के बीच वैदिक यज्ञ में आहुतियां दीं। विदुषी रुक्मिणी जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ईश्वर की सर्वव्यापकता को समझना जरूरी है। माता-पिता और गुरु बच्चों को प्रकृति के माध्यम से ईश्वर का बोध कराएं, ताकि वे गलत कार्यों से दूर रह सकें। पक्षियों का कलरव, बाग-बगीचे, फूल-फल, सूर्य, चंद्रमा और रात्रि के तारों का दर्शन मन को शांत और एकाग्र करने में सहायक होता है। सात्विक आहार भी मन को शुद्ध और एकाग्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरेश जोशी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता ही देव है और गंदगी दानव। कार्यक्रम का संचालन प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, प्रभाकर चौधरी, अमरेंद्र कुमार, ओंकार प्रजापति, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रुहानिका पटेल, गीता राज, पुष्पा चौधरी, काजल चतुर्वेदी, वसुंधरा श्रीवास्तव, उमा दुबे, ओंकार आर्य, रजनी आर्य, रजनी मिश्र और रत्नेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed