फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Toilet caretaker angry with secretary over payment of honorarium and material purchase

Basti News: मानदेय और सामग्री खरीद के भुगतान पर शौचालय केयर टेकर, सचिव से नाराज

Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Toilet caretaker angry with secretary over payment of honorarium and material purchase
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के गांवों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरों ने मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचकर मानदेय और खरीद सामग्री का समय से भुगतान न दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई। केयर टेकरों ने बीडीओ रामनगर को शिकायती प्रार्थनापत्र सौंपा। अवगत कराया कि उन्हें समय से न तो मानदेय का भुगतान किया जाता है और न ही सफाई और अन्य मद मे खरीदी गई सामग्री के रुपये का ही भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे शौचालय का संचालन अपने पास से धन खर्च कर करना पड़ रहा है। केयर टेकरों ने आरोप लगाया कि जब सचिव से रुपये की मांग की जाती है तो उन्हें हटा देने की बात कही जाती है। ब्लाॅक के खम्हरिया पूरब और गन्धरिया बुर्जुग के केयर टेकरों ने कहा कि सचिव शौचालयों की मरम्मत भी नही करा रहे हैं, जिससे स्थिति और बदहाल हो गई। वहीं सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि उनकी ओर से जब भी जांच की जाती है तो शौचालय बंद पाया जाता है। कुछ स्थानों पर केयर टेकर दरवाजा खुला छोड़कर चले जाते हैं, जिससे बच्चे दरवाजा व टोटी आदि तोड़ देते हैं। बताया कि सभी केयर टेकरों की ओर से उनके व्यक्तिगत खाते में धन भेजने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बीडीओ रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि सामग्री खरीद के पैसै का भुगतान के लिये केयर टेकरों को डिमांड करने और उसका बिल बाउचर प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही शौचालय में जो कमी बताई गई है उसे ठीक कराने के लिये सचिव को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed