फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today there can be relief from the heat, there is a possibility of light rain

Basti News: आज गर्मी से मिल सकती है राहत, हल्की बारिश के आसार

Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Today there can be relief from the heat, there is a possibility of light rain
बस्ती। गर्मी से राहत की उम्मीद दिखने लगी है। सोमवार को बादल छाए रहने से दिनभर उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। चार दिनों में न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक कम हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरने के साथ शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। गर्मी से राहत की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी का कहर जारी है। हफ्तेभर से तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही हो रहा है। अब लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने के कारण लोगाें को राहत नहीं मिली। ऊपर से दो दिनों से हल्के बादलों ने उमस और भी अधिक बढ़ा दिया है। इससे राहत पाने के लिए लोग दिनभर छांव की तलाश करते दिखे। जिसे जहां छांव मिली वहां थोड़ी देर रूककर आराम कर आगे बढ़ जाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार शाम से मौसम में परिवर्तन दिखने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। जो गर्मी से राहत दिला सकते हैं। जब तक बारिश नहीं हो रही है किसान धान की बेहन में हल्की सिंचाई करते रहें। मवेशियों को रोज अनिवार्य रूप से नहलाएं।
विज्ञापन

--------
हफ्तेभर में मौसम ने दिखाए असली तेवर
दिन तापमान डिग्री सेल्सियस
12 जून 43.0
13 जून 43.5
14 जून 42.5
15 जून 41.5
16 जून 41.0
17 जून 42.0
18 जून 42.5
19 जून 41.0
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed