फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today the colors of joy will spread, the fragrance of abir-gulal will spread in the air.

Basti News: आज बसरेंगे उमंग के रंग, फिजा में बिखरेगी अबीर-गुलाल की खुशबू

Tue, 03 Mar 2026 09:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Today the colors of joy will spread, the fragrance of abir-gulal will spread in the air.
मंगला महाकाली मंदिर होलिका जलाते लोग। संवाद
बस्ती। होली का मुख्य पर्व बुधवार को हैं। घर-घर इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। क्या अमीर, क्या गरीब सबके बीच मेल मिलाप का दौर सुबह से शुरू हो जाएगा। सब एक ही रंग में रंगे हुए दिखाई पड़ेंगे। कोई अंतर किए बिना लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई देंगे। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की अलग-अलग टोलियां रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी के साथ निकलेंगी। हर कोई रंगों से नहाएगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजते ही होली का रंग गाढ़ा हो जाएगा। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी सतरंगी रंगों से सराबोर होने लगेंगे। गांवों से शहर तक तरह-तरह की तैयारी की गई है। पर्व पर किस्म-किस्म के व्यंजन भी घरों में तैयार किए गए हैं। गुझिया, मिठाई, नमकीन के अलावा कई किस्म के पकवान तैयार किए जाएंगे। समूह लोग होली खेलेंगे। इस दौरान अलग-अलग टोलियों में लोग एक दूसरे घर पहुंचेंगे। रंगों की होली खेलने के बाद पकवान आदि के साथ मौज-मस्ती होगी। गले लगकर पर्व की बधाई दी जाएगी। बच्चों ने अपनी अलग तैयारी की है।
विज्ञापन

रंगों से भरे गुब्बारे, विभिन्न आकृतियों की इलेक्ट्रानिक पिचकारी हाथ में लेकर बच्चों की टोलियां एक दूसरे पर रंगों की बारिश करेगी। वहीं घर के अंदर महिलाएं भी आपस में खूब रंग-गुलाल उड़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तीन बजे तक रंगों की होली खेली जाएगी। गांव, बाजार और कस्बों में फाग गीत गाते हुए लोग जत्थों में भ्रमण भी करेंगे। हर कोई एक दूसरे के स्वागत की तैयारी अपने-अपने अंदाज में किया है। होल्यारों की टीम भी फगुआ गाने के लिए तैयार है। ढोल मजीरे के साथ यह टीम घर-घर दस्तक देगी।

दिन भर होली का हुड़दंग रहेगा। शाम को लोग नए परिधानों से लैस होकर गुलाल की होली खेलेंगे। लोग अपने घरों में बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद चिर-परिचितों के घर जाकर पर्व की बधाई देंगे। इस दिन समूचा माहौल माधुर्य, उल्लास और उमंग से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed