{"_id":"67d9bb3c441af745ae0b2781","slug":"today-is-the-last-day-for-rte-application-basti-news-c-207-1-kld1003-133578-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरटीई आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरटीई आवेदन का आज अंतिम दिन
Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन चरणों में 204, चौथे चरण में अब तक 117 आवेदन
24 मार्च को लाॅटरी विधि से किया जाएगा सीटों का आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षा के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के स्कूल में प्रवेश के लिए चौथे चरण में आवेदन करने की बुधवार को अंतिम दिन है। इसके बाद आवेदनों का सत्यापन और 24 मार्च को लॉटरी विधि से स्कूलों में निशुल्क सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
निशुल्क प्रवेश के लिए तीन चरणों में बेसिक शिक्षा विभाग को 404 आवेदन मिले हैं। जबकि चौथे चरण में अब तक 117 आवेदन आए हैं। जनपद में आरटीई के लिए 6937 सीटें हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत जनपद के विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। सत्र 2025-26 के लिए प्री-प्राइमरी एवं कक्षा एक में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण में आवेदन की अंतिम दिन बुधवार को है। विभाग के मुताबिक इसके बाद काई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। तीन चरणों में मिले 404 आवेदनों में सत्यापन के बाद 143 आवेदन सही पाए गए थे। इसके सापेक्ष निकाली गई लाॅटरी में 136 छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रवेश के लिए चयनित किया गया। जबकि चौथे चरण में अब तक 117 आवेदन मिले हैं। चौथे चरण में मिले आवेदनों का सत्यापन कराने बाद 24 मार्च को लॉटरी निकाल कर विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन करने के इच्छुक htt: rteupsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री प्राइमरी और कक्षा एक में आवेदन के लिए आयु, जाति, निवास प्रमाणपत्र बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की फोटो प्रति लगाएं।
...
कोट
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निशुल्क स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। चौथे चरण के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 19 मार्च अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदनों का सत्यापन और फिर लॉटरी विधि से सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
- अनूप कुमार, बीएसए