फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   To alertness continue for Video and Photography

वीडियाग्राफी व फोटोग्राफी के साथ वेब कास्टिंग की तैयारी

Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
To alertness continue for Video and Photography
वीडियोग्रॉफी व फोटोग्रॉफी के साथ वेबकास्टिंग की तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान पर इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जाएगी। करीब 2500 बूथों पर निगहबानी के लिए 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पचास प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग भी होगी। साथ ही वीडियो व फोटोग्रॉफी भी होगी।

विधानसभा चुनाव में व्यवस्था पर निर्वाचन आयोग सख्त है। चुनाव के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके पूरे इंतजाम प्रशासन को करने की जिम्मेदारी आयोग ने दी है। जिले में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा अपने स्तर से की है। अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर डीएम ने स्वयं व अधिकारियों के साथ भ्रमण कर लिया है। चुनाव में कहीं कोई खोट न रहने पाए इसके लिए पर्सनल पोलिंग के लिए करीब हजार कार्मिकों की ड्यूटी है। इसके अलावा दो सौ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगाए गए हैं। करीब पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग वीडियोग्रॉफी व फोटोग्रॉफी के लिए अलग से कार्मिक की ड्यूटी है। इसके अलावा अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर भी नजर रखने के लिए जिम्मेदारों को लगाया गया है। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि करीब 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी विधान सभा चुनाव में मतदान के दौरान लगाई गई है। वेबकास्टिंग, फोटोग्रॉफी तथा वीडियोग्रॉफी के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशासन हर निर्णय लेगा। हर बिंदु पर निर्देशानुसार ही कार्य किया जा रहा है। प्रशासन की तैयारी पूरी है, बस मतदान की तिथि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed