{"_id":"689cdfb92667c372b00f8959","slug":"tiranga-yatra-taken-out-from-shastri-chowk-to-company-bagh-basti-news-c-207-1-bst1001-141976-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शास्त्री चौक से कंपनीबाग तक निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शास्त्री चौक से कंपनीबाग तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत परिवहन विभाग, यातायात विभाग, शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टैम्पो/ टैक्सी यूनियन के साथ शास्त्री चौक से कंपनीबाग तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में टैम्पो एवं टैक्सी चालक वाहन के साथ तिरंगा लगाकर शामिल हुए।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं अन्य देश भक्ति के नारे लगाए गए। इस दौरान आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा को आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, पीटीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आरआई सीमा गौतम, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी, यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद