{"_id":"62210f3f2951fd2085470dbd","slug":"thuosands-name-cut-out-from-voter-list-basti-news-gkp42881168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से गायब हुए हजारों के नाम, सांसद ने करार दिया साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से गायब हुए हजारों के नाम, सांसद ने करार दिया साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से हजारों के नाम कटे, सांसद ने करार दिया साजिश
बस्ती। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने मतदाता सूची से गायब हुए हजारों नामों पर आपत्ति जताया है। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता करार देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम गायब होना गंभीर है। मतदाताओं को प्रभावित करने की दृष्टि से साजिश के तहत ये नाम गायब किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के ज्यादातर बूथों पर सैंकड़ों की संख्या में मतदाताओं को अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा। यह लोकतंत्र को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास प्रतीत हो रहा है।
प्राथमिक विद्यालय पचीसा स्थित बूथ से करीब तीन सौ की संख्या में मतदाताओं का नाम सूची से गायब है। उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ा। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार चौकवा बूथ पर वोट देने आए राजेंद्र कुमार का नाम सूची में नहीं था। उन्होंने बताया कि करीब सौ मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है। इसी प्रकार अन्य बूथों पर भी तमाम मतदाताओं को वोट का मौका नहीं मिला। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित तीनों बूथों से करीब तीन सौ मतदाताओं को मतदान से वंचित होना पड़ा। वहीं चौबाह के स्थित बूथ पर सैंकड़ों मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। उक्त सभी का नाम मतदाता सूची में नहीं था।