फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Throat pain along with fever increased the problem

Basti News: बुखार के साथ गले में दर्द ने बढ़ाई समस्या

Sat, 29 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Throat pain along with fever increased the problem
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज पहुंच रहे 80-90 मरीज
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- वायरस व बैक्टीरिया से हो रहा गले का संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जून माह में पड़ रही गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसका उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। बुखार में सबसे अधिक परेशानी लोगों को गले में दर्द और खराश की हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 80-90 मरीज पहुंच रहे हैं।
ओपीडी में अधिकतर मरीजों में खांसी, बुखार और गले में खराश व दर्द की शिकायत मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गले का संक्रमण वायरस या बैक्टीरिया से हो रहा है। चाहे जुकाम-बुखार हो या फिर गले में इंफेक्शन की परेशानी। वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन

खांसी-बुखार और गले में खराश व दर्द की समस्या से परेशान मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम में बदलाव से संक्रामक बीमारियां बढ़ गई हैं। वायरल के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों को एंटी एलर्जी दवा के साथ ही परहेज करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ठंडी चीजों से करें परहेज

जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि गले में इंफेक्शन का कारण मौसम में उतार-चढ़ाव है। ठंडी चीजों से परहेज करने की जरूरत है। गर्मी के कारण लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इस कारण इंफेक्शन बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed