फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three women including old lady died in road accidents

सड़क हादसों में वृद्धा समेत तीन महिलाओं की मौत

Tue, 16 Nov 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three women including old lady died in road accidents
सड़क हादसों में वृद्धा समेत तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन

बस्ती। नगर बाजार, लालगंज व परशुरामपुर थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक हुए अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित तिलकपुर गांव की 70 वर्षीय अनुरूपा प्रजापति घर से दवा लेने जा रहीं थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते समय बाइक की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना लालगंज थानाक्षेत्र के ऊंचगांव जमोहे के पास की है। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाने के सिसई पंडित निवासी रजवंत (32) पत्नी राजकुमारी के साथ साले अशोक कुमार निवासी गूदी थाना मुंडेरवा के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल सोमवार को देवरिया गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों गूदी जाने के लिए रवाना हुए। टेढ़ी गुमटी ऊंचगांव जमोहे के पास मिनी ट्रक केे चपेट में आकर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान राजकुमारी की मौत हो गई। देवर राजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना परशुरामपुर थानाक्षेत्र की है। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रायपुर में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोग उसे इलाज के लिए सिकंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रिधौरा की जूना पत्नी मोहर्रम अली बहनोई नूर हसन के साथ दांत में दर्द का इलाज कराने बाइक से परशुरामपुर बाजार जा रही थी। रायपुर पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक ने नूर हसन की बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठीं जूना नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed