फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three ultrasound centres found illegal during verification, notice issued

Basti News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों के सत्यापन में तीन मिले अवैध, नोटिस

Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three ultrasound centres found illegal during verification, notice issued
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के सामने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में दो बिना किसी वैध कागजात के संचालित मिले, एक सेंटर बंद मिला। संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तीन सेंटरों पर डॉक्टर मिले।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में निकले अधिकारियों को देख भगदड़ मच गई। तमाम अवैध सेंटर के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जो अल्ट्रासाउंड संचालित हैं, उसमें से कई सेंटर अपना डॉक्टर बदलना चाह रहा है और कुछ का नवीनीकरण होना है। उसी क्रम में जिला महिला अस्पताल के सामने जांच की गई।
विज्ञापन

एसएस डायग्नोस्टिक सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक डॉ. एचआर वर्मा मिले। एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक डॉ. एनके मिले। हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई नहीं मिला। संचालक को नोटिस दियसा गया है। इसके अलावा सेवा डायग्नोस्टिक बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रा क्लीनिक पर डॉ. सुभाष चंद्र जनरल फिजीशियन के नाम से सेंटर चल रहा था। जांच कर अभिलेख देखे गए। वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। इनके संचालकों से जवाब मांगा गया है।

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इसके बाद कैली रोड पर संचालित अपेच डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच की गई। सेंटर पर डॉक्टर के नाम बदलने का आवेदन आया है। उसी क्रम में जांच की गई। मौके पर पंजीकरण के लिए आए आवेदन से संबंधित डॉक्टर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed