{"_id":"6a6270b20df1ee651d04c625","slug":"three-schools-were-shut-down-in-babhnan-basti-news-c-207-1-bst1006-162935-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में तीन विद्यालय बंद कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में तीन विद्यालय बंद कराए गए
विज्ञापन
बभनान में गैर मानता प्राप्त स्कूलों को बंद करते बीईओ छपिया और मौजूद बच्चे-संवाद
बभनान। स्थानीय कस्बे में संचालित गैर मानता प्राप्त विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी छपिया ने बड़ी कार्रवाई की है। गोंडा जिले की सीमा में पढ़ने वाले बभनान कस्बे में अवैध तरीके से चल रहे तीन विद्यालयों को बंद करा दिया गया है।
वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नजदीक के परिषदीय विद्यालय में दाखिल करने के लिए मातहत को निर्देशित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी छपिया महेंद्र कुमार यादव ने बभनान में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाया। बभनान के प्राइवेट स्कूलों पर पहुंचकर उसके मान्यता की जांच करने लगे। इस बीच बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के प्रबंधकों में खलबली मच गई और कार्रवाई के जानकारी होते ही कई विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों के मान्यता जांच के दौरान हेलिक्स एकेडमी बभनान, अवध क्लासेस बभनान व एमएसवी शिक्षण संस्थान को बंद कराया गया और बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय स्कूल में कराने के निर्देश दिए।