फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three PRV personnel sent to Police Lines in connection with Manish's death.

Basti News: PRV से धक्के में घायल मनीष की मौत, 3 कर्मी लाइन हाजिर; मां का आरोप-'पुलिस ने दिया था धक्का'

Mon, 06 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 01:01 AM IST
सार

मृतक की मां निर्मला देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस के धक्का देने से मनीष सड़क पर गिरा और सिर में चोट लग गई थी। सिर से बहते हुए खून को देखकर पीआरवी वहां से चली गई थी।
परिजन मनीष को लेकर कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए कैली अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Three PRV personnel sent to Police Lines in connection with Manish's death.
मुआवजा देते सपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में पीआरवी के कर्मियों से धक्का-मुक्की में घायल मनीष की मौत हो गई थी। मनीष की मां ने भी पीआरवी टीम पर बेटे को धक्का देने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में पीआरवी के तीन कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दो जुलाई की शाम को सीताराम चौरसिया निवासी बैजलपुर थाना कलवारी ने पीआरवी को फोन किया कि उसका बेटा मनीष (30) नशे की हालत में मारपीट रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही उसने पीआरवी से विवाद करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की मां निर्मला देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस के धक्का देने से मनीष सड़क पर गिरा और सिर में चोट लग गई थी। सिर से बहते हुए खून को देखकर पीआरवी वहां से चली गई थी।

परिजन मनीष को लेकर कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए कैली अस्पताल रेफर कर दिया। कैली अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। उसके मारने से ही उनके लड़के की मौत हुई है। मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सोनम अपने दोनों बच्चे ऋषभ व रिया को मायके से लेकर ससुराल आ गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत होना बताया गया था। इस मामले में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पीआरवी कमांडर गोपाल यादव, मुख्य आरक्षी शरद मणि पुष्कर तथा आरक्षी कुश कुमार को कार्य में लापरवाही मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कलवारी को सौंपी है।

थाना कलवारी क्षेत्र के बैजलपुर गांव में दो जुलाई को पीआरवी के साथ युवक की धक्का मुक्की हुई थी। युवक का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। प्रथम दृष्टया लापरवाही में तीन पीआरवी कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ कलवारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी:श्याम कांत एएसपी
विज्ञापन

मनीष के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, दी आर्थिक सहायता
कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा। पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढ़स बधाया।

सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिंदा होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों को कड़ा दंड दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed