फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three people including two children died of suffocation after a fire broke out in Harraiya of Basti

UP: आग की लपटें और हर तरफ धुआं-धुआं, अंदर फंसे पत्नी और दो बच्चों को बचाने की कोशिश की...लेकिन तब तक देर हो गई

Mon, 14 Apr 2025 09:30 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हर्रैया (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, हर्रैया (बस्ती) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

बस्ती के हर्रैया कस्बे के अंजहिया बाजार की घटना है। भोर में सोते समय आग लगी थी। दम घुटने से पत्नी पूजा, बेटी सौरभी (4) और चार माह के बेटे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three people including two children died of suffocation after a fire broke out in Harraiya of Basti
हादसे में जान गंवाने वाली महिला और उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया कस्बे के अंजहिया बाजार में रविवार की भोर में मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। कमरे में सो रही रहा परिवार आग की चपेट में आ गया। दूसरी मंजिल पर रह रहे लोगों को जब आग लगने का आभास हुआ तो वे शोर मचाते हुए ऊपर पहुंचे। पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी जबकि, पति को मूर्च्छित अवस्था में किसी तरह बाहर निकाला गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

घनी आबाद वाले क्षेत्र अंजहिया बाजार निवासी विनोद कुमार केसरवानी पांच भाई हैं। सभी का परिवार तीन मंजिला मकान में रहता है। मकान के निचले हिस्से में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। विनोद के भाई सुनील का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता था। रोजाना की तरह शनिवार की रात सुनील, पत्नी पूजा केसरवानी (32), बेटी सौरभी (4) और चार माह के बेटे के साथ कमरे में सो गए। भोर में करीब साढ़े तीन बजे दूसरी मंजिल पर रहने वाले सुनील के भाई विजय नाथ को ऊपरी मंजिल पर आग लगने का आभास हुआ। विजय नाथ भागकर सीढ़ियों की तरफ पहुंचे तो आग देख शोर मचाने लगे। उन्होंने सुनील को लगातार आवाज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने जैसे ही खिड़की खोली आग की लपटें देख सदमे में आ गए। वह बच्चों और पत्नी को बचाने के लिए आगे बढ़े तो धुएं के चलते बदहवास होकर गिर पड़े। पूरे मकान में चीख-पुकार मच गई। परिवार के अन्य लोग आग पर काबू पाने का जब तक प्रयास करते, तीसरी मंजिल पर सुनील के कमरे में धुआं भर गया था। नीचे की मंजिल पर रह रहे अन्य भाइयों के परिवार ने किसी तरह खिड़की से रस्सी के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- UP: 25 साल के इस युवक को सांप ने एक-दो बार नहीं पूरे 10 बार डसा... सुबह कमरे का मंजर देख ठिठक गए परिजन

विज्ञापन

फायरकर्मियों के साथ लोग कमरे में पहुंचे। सुनील की पत्नी पूजा, बेटी सौरभी व मासूम बेटा बेसुध अवस्था में मिले। सुनील की भी हालत गंभीर थी। परिजनों ने पति-पत्नी और दोनों बच्चों को तत्काल सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। चिकित्सकों ने पत्नी और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में सुनील के तीसरे नंबर के भाई विजयभान भी झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें- UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया

सूचना के बाद एसडीएम मनोज प्रकाश राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता समेत हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं सीएचसी पर मुस्तैद सीओ संजय सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया कमरे में धुआं भरने के कारण दम घुटने से ही सभी की मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed