{"_id":"678aac0ab22259810e0bf1fc","slug":"three-people-including-the-main-accused-will-be-attached-duggi-munaadi-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130622-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्य आरोपी सहित तीन की होगी कुर्की, डुग्गी-मुनादी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्य आरोपी सहित तीन की होगी कुर्की, डुग्गी-मुनादी आज
Sat, 18 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदरकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को कमलेश उर्फ बिलोदर, बेटे कौशलचंद उसकी पत्नी रंजना की कुर्की का नोटिस कोर्ट से जारी किया गया।
शनिवार को पुलिस गांव में डुग्गी-मुनादी कराएगी। इन तीनों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। केस की पैरवीकार सरिता दुबे, जेठ राजेश दुबे ने बुधवार को डीआईजी से मिलकर कहा था कि वारदात का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर पूरे परिवार के लिए खतरा बना हुआ है। वह कभी भी उन लोगों के साथ अनहोनी कर सकता है।
बता दें कि चार दिसंबर को गोदावरी देवी (58) और बेटी सौम्या (24) का कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश आदि पर केस कराया था। ं