{"_id":"60abee348ebc3e865a238663","slug":"three-patients-of-black-fungus-marked-one-dead-basti-news-gkp395690114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के तीन मरीज चिह्नित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के तीन मरीज चिह्नित, एक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिले में ब्लैक फंगस के तीन मरीज मिले हैं। सोमवार देर शाम तीनों की रिपोर्ट लखनऊ स्वास्थ्य महानिदेशालय से सीएमओ कार्यालय को मिली है। बीमारी से ग्रसित एक महिला मरीज की रविवार को मौत हो चुकी है। एक मरीज का लखनऊ में इलाज चल रहा है तो तीसरे मरीज के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने तीन केस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मिली सूचना के अनुसार, सीएचसी कुदरहा और सीएचसी रुधौली क्षेत्र के दो मरीज हैं। एक अन्य मरीज का पता ज्ञात नहीं हो पाया है। उस बारे में सूचना जुटाई जा रही है। कुदरहा क्षेत्र की महिला को करीब 10 दिन पहले बुखार की समस्या होने पर गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत खराब होने पर उन्हें परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में ले गए।
इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। रुधौली क्षेत्र के मरीज का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
एसीएमओ ने बताया कि कुदरहा और रुधौली के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मरीजों के बारे में सूचना देते हुए संबंधित मरीजों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों से संबंधित सूचना पोर्टल पर विवरण के साथ अपलोड कर दी गई है।