{"_id":"68bdecacd21078c2c108939c","slug":"three-miscreants-from-ayodhya-who-came-to-steal-an-auto-were-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143445-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे अयोध्या के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे अयोध्या के तीन शातिर गिरफ्तार
Mon, 08 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
छावनी। ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे अयोध्या के गिरोह को छावनी पुलिस ने धर दबोचा। क्षेत्र के रामगढ़ पुलिया के पास तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास दो पेचकस, प्लास, लोहे में छेद करने वाली सुम्मी, चाबियां बरामद की।
थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर अयोध्या जिले में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एसओ के मुताबिक, छावनी मखौड़ा मार्ग पर गश्त के दौरान रामगढ़ नारापार के पूरब तरफ स्थित पुलिया के पास से तीन संदिग्ध युवक मिले। पूछने पर उन सबने अपनी पहचान अतुल कश्यप पुत्र कल्लू निवासी कांशीराम कालोनी ब्लाक नं. 72, कमरा नं. 1137, थाना कोतवाली अयोध्या, विष्णु पाण्डेय पुत्र सुरेश, सोनू मिश्रा पुत्र स्व0 मंगल प्रसाद निवासीगण मीरापुर खेतिया मंदिर, थाना कोतवाली अयोध्या बताया। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर बीती रात चोरी करने की योजना बना रहे थे। थोड़ी दूर पर खड़े ऑटो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी अतुल कश्यप ने ऑटो को अपना बताया मगर कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस टीम ने गिरफ्तार शातिरों से चोरी के मामलों के संबंध में पूछताछ की।