{"_id":"678402b12bbf21813704802d","slug":"three-injured-in-fight-over-refusal-to-build-wall-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130332-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दीवार बनाने से मना करने पर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दीवार बनाने से मना करने पर मारपीट, तीन घायल
Sun, 12 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
छावनी। मलौली गोसाई गांव में मारपीट की घटना में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
मलौली गोसाई निवासी मुन्नी देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी राम महेश व अन्य एक साथ उनके घर पर आए और दीवार निर्माण करने से मना करने लगे। इस पर एतराज जताया तो अपशब्द कहने लगे। विरोध किया तो मारापीटा। बीच-बचाव में आई बेटी पिंकी और प्रिया को अपशब्द कहते हुए मारापीटा।
धमकी देते हुए कहा कि अगर शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। वह जिस घर में रह रहीं थी, उसे भी गिरा दिया। मारपीट में मुन्नी देवी, बेटी पिंकी व प्रिया को चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी राम महेश, विजय बहादुर, वन्दना और रुक्मिणी पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद