{"_id":"64c34200427f36691c0de724","slug":"three-friends-killed-in-road-accident-in-basti-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: एक ही बाइक पर जा रहे थे तीन दोस्त, मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: एक ही बाइक पर जा रहे थे तीन दोस्त, मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; तीनों की मौत
Fri, 28 Jul 2023 05:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:34 PM IST
सार
बस्ती जिले के गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित समय माता स्थल के निकट मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित धान के खेत में चली गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थल के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो युवक पड़ोसी जिले गोंडा और एक उन्नाव जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
मृतकों में गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी मूल चंद्र (26) पुत्र गुरु प्रसाद, शत्रुघ्न (28) पुत्र राज जियावन व उन्नाव जिले के सलारपुर निवासी आनंद (26) पुत्र राम अवतार शामिल है।
विज्ञापन
तीनों दोस्त बीते गुरुवार को दिल्ली से लौटे थे। गोंडा जिले के रसूलपुर खान निवासी शत्रुघ्न के घर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से शाम करीब चार बजे बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बैरहना गांव में शत्रुघ्न के मौसी के घर पहुंचे। वहां से गुरुवार की रात को ही तीनों एक ही बाइक से वापस खोड़ारे जा रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के वार्ड-14 में लगी आग, हड़कंप के दौरान आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत
गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित समय माता स्थल के निकट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित धान के खेत में चली गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना मध्यरात्रि की बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: रेल में यात्रियों को 20 रुपये में मिल रही पूड़ी, सब्जी और आचार
भोर में राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय, चौकी प्रभारी टिनिच दुर्गा प्रसाद पांडेय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मंजीत कुमार और अवधेश साहनी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
गौर पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी बस्ती पहुंच रहे हैं। चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना रात 12 बजे के आसपास की है।